Dhaemik vividhata .

 

                              भारतीय परंपराएं

   बड़ों के पैर छूना -; भारतीय परंपरा में समृद्ध सांस्कृतिक मूल्य है | भारत में युवा अपने बड़ों के पैर छूकर  उनके प्रति सम्मान दिखाते हैं और अपने  दिन की शुरुआत  करते हैं | विशेष रूप से उत्सव के अवसरों पर या महत्वपूर्ण काम शुरू करने से पहले, वे अपने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं |

 नमस्ते  -; नमस्ते ग्रीटिंग भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। जब लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, तो वे नमस्कार, नमस्ते, सलाम, सतश्रीअकाल आदि एक-दूसरे से कहते हैं, जिसका अर्थ है नमस्कार |

   उपवास -; भारत में उपवास की प्रथा प्राचीन काल से चली रही है। उपवास एक ऐसा माध्यम है जिसके  द्वारा भारतीय लोग भगवान के प्रति श्रद्धा दिखाते हैं। जैसे हिंदू लोग महाशिवरात्रि, दिवाली, करवाचौथ, नवरात्रि आदि के लिए व्रत रखते हैं।  इसी तरह मुसलमानों के  30 दिन रमजान होते हैं।

   अथिथी देवो भव-; भारत में, मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है | जब कोई मेहमान घर आता है, उसका  बहुत आदर सम्मान करते हैं | भारतीय लोग अतिथि देवो भव: की अवधारणा में विश्वास रखते हैं | 

                       Religion{धर्म }

भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोग रहते हैं | भारत, हिंदू धर्म, सिख धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म जैसे प्रमुख धर्मों की जन्मस्थली है।अन्य धर्म ( इस्लाम, ईसाई, पारसी,)आदि यहां  अल्पसंख्यकों के रूप में मौजूद हैं, भारत  विविधता का देश  है, अर्थात लगभग हर धर्म के लोग भारत में रहते हैं   सभी धर्मों के लोग बड़ी शांति और ऐकता के साथ रहते हैं। 

  1.हिंदू धर्म-; हिंदू धर्म भारत के सबसे पुराने धर्मों में से एक है। हिंदू धर्म ने प्राचीन काल से ही भारत में अपनी संस्कृति को संरक्षित रखा है। इस धर्म में कई अलग-अलग पूजा प्रथाएं, मान्यताएं, संप्रदाय और दर्शन हैं    अनुयायियों की संख्या के आधार पर यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।     इसके अधिकांश उपासक प्रतिशत के आधार पर भारत और नेपाल में हैं। वैसे तो इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है

2. इस्लाम धम-; इस्लाम भारत के प्रमुख धर्मों में से एक है। भारतीय समाज में इस्लाम का बहुत प्रभाव और महत्व है जो कुरान की शिक्षाओं पर आधारित है, अंतिम रसूल और पैगंबर, मुहम्मंद द्वारा  मनुष्यों  तक पहुंची है |  इस्लाम शब्द का मतलब है, अमन ,अल्लाह के सामने समर्पण |

3ईसाई धर्म -;  ईसाई धर्म प्रभु  यीशु मसीह की शिक्षाओं पर आधारित है, य़ह एक ईश्वर को मानने  वाला धर्म है | इसके धार्मिक स्थल को चर्च कहते हैं। विश्व में सर्वाधिक लोग ईसाई धर्म अनुयायी है, इनका धर्मग्रंथ बाइबिल है

4. जैन धर्म -; भारत में बहुत से लोग जैन धर्म के भी हैं जैन धर्म की स्थापना महावीर जी ने की थी । अहिंसा परमो धर्म है इसकी प्रमुख शिक्षा  है| इसके 24 तीर्थंकर, हैं |श्वेतांबर व दिगम्बर जैन पन्थ के दो सम्प्रदाय हैं |

 5.बौद्ध धर्म-; ईसाई धर्म के बाद बौद्ध धर्म दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।  बौद्ध धर्म की स्थापना महात्मा बुद्ध ने की थी | बौद्ध पन्थ[u1]  ज्ञान धर्म और दर्शन है |

6. सिख धर्म-; जो 15 वीं शताब्दी में गुरु  नानक  देव द्वारा शुरू किया गया था| सिखों के धार्मिक ग्रंथ श्री आदि ग्रंथ या गुरु ग्रंथ साहिब और दशम ग्रंथ हैं।  इनके धार्मिक स्थल को गुरुद्वारा कहते हैं। सिखों के दस सतगुरु माने जाते हैं।

                               

                 यहाँ  सभी धर्म के लोग यहां एक साथ रहते हैं |

                                                                                                                                   क्रमश:
         

Comments

Post a Comment